शेयर मंथन में खोजें

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ऐसे हासिल करेगा 500 करोड़ रुपये

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के निदेशक मंडल ने 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।

बैंक यह धनराशि 1 या इससे अधिक किश्तों में टीयर-II बॉन्ड जारी करके प्राप्त करेगा। बता दें कि साउथ इंडियन बैंक आने वाले वर्षों में खुदरा ऋण सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है। यह धन बैंक की स्थिति को मजबूत करने में काम आयेगा। उधर बीएसई में 31.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज साउथ इंडियन बैंक का शेयर 31.75 रुपये पर खुला और 32.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सुबह 10.50 बजे के आस-पास यह 0.50 रुपये या 1.59% की मजबूती के साथ 31.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख