शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने जारी किये प्रतिभूति-रहित नोट्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने निर्धारित दर वाले प्रतिभूति-रहित नोट्स जारी किये हैं।

कंपनी द्वारा जारी किये गये 10 वर्ष परिपक्वता अवधि वाले 5,202.79 करोड़ रुपये मूल्य के इन पत्रों पर 3.66% की कूपन दर है। इन ऋण पत्रों को सिंगापुर एक्सचेंज पर सूचीबद्ध किया जायेगा। रिलायंस इस इश्यू से प्राप्त धन से इतने ही मूल्य के ऋण पत्रों को रिडीम करेगी। दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 918.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 925.00 रुपये के भाव पर खुला और 939.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सवा 11 बजे के आस-पास यह 16.10 रुपये या 1.75% की मजबूती के साथ 934.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख