शेयर मंथन में खोजें

इसलिए 14% से अधिक उछला सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) का शेयर

सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) की सहायक कंपनी सैटिन हाउसिंग फाइनेंस को राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) से 14 नवंबर को हाउसिंग फाइनेंस लाइसेंस प्राप्त हुआ।

सैटिन हाउसिंग फाइनेंस को एनएचबी ने राष्ट्रीय आवास बैंक, 1987 की धारा 29 के तहत पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया है। सैटिन क्रेडिटकेयर ने सैटिन हाउसिंग फाइनेंस की शुरुआत 17 अप्रैल 2017 को हाउसिंग फाइनेंस व्यापार चलाने के लिए ही शुरू किया था। उधर बीएसई में सैटिन क्रेडिटकेयर का शेयर 326.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 337.00 रुपये के भाव पर खुल कर 380.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 11 बजे के आस-पास यह शेयर 46.25 रुपये या 14.15% की मजबूती के साथ 373.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख