शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने पेश की नयी ऐप्प 'ईजीपे'

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने एक नयी मोबाइल ऐप्प 'ईजीपे' पेश की है।

इससे व्यापारी, रिटेलर और सेवा प्रदाता पेशेवर मोबाइल पर ही अपने ग्राहकों से तुरंत नकद रहित भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। ईजीपे के जरिये उपभोक्ता यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), किसी भी क्रेडिट / डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके भुगतान की बेहतर सुविधा हासिल कर पायेंगे। आईसीआईसीआई बैंक का कोई भी खाताधारक ईजीपे ऐप्प को एंड्रॉयड या आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ डाउनलोड कर सकता है।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 318.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 320.00 रुपये के भाव पर खुल कर करीब पौने 11 बजे 321.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.05 बजे के आस-पास यह 0.85 रुपये या 0.27% की मजबूती के साथ 319.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख