शेयर मंथन में खोजें

लागत घटाने पर ध्यान देगी जेट एयरवेज (Jet Airways)

जेट एयरवेज (Jet Airways) सहायक आमदनी में वृद्धि करने के लिए लागत में कटौती पर ध्यान देगी।

विमानन कंपनी ने रखरखाव और वितरण लागत को कम करने पर विशेष जोर दिया है। जेट एयरवेज ने सोमवार को निवेशकों के सामने प्रस्तुतिकरण पेश करते हुए कहा कि कंपनी की सहायक आय को 250 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जायेगा। कंपनी अपनी लागत में कटौती की शुरुआत जनवरी 2019 से करेगी। उधर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 720.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 709.00 रुपये के भाव पर खुल कर करीब साढ़े 12 बजे के आस-पास 39.30 रुपये या 5.45% की कमजोरी के साथ 681.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख