शेयर मंथन में खोजें

शानदार वित्तीय नतीजों से उछला मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Mirc Electronics) का शेयर

मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Mirc Electronics) के शेयर में आज 17% से अधिक की बढ़त हुई है।

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स 12.04 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी को 9.92 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। साल दर साल आधार पर इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 155.73 करोड़ रुपये से 29.12% बढ़ कर 201.09 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 177% बढ़त के साथ 21.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 5.3% के मुकाबले 10.6% रहा।
उधर बीएसई में मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर 34.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 39.25 रुपये के भाव पर खुल कर करीब 12.40 बजे के आस-पास 5.85 रुपये या 17.16% की मजबूती के साथ 39.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख