शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) बेचेगा इन कंपनियों में हिस्सेदारी

केनरा बैंक (Canara Bank) अपनी तीन घरेलू सहायक/सहभागी कंपनियों में पूरी/थोड़ी हिस्सेदारी बेचेगा।

केनरा बैंक के निदेशक मंडल ने सोमवार को केनरा रोबेको, कैनबैंक कम्प्यूटर सर्विसेज और कैन फिन होम्स में हिस्सेदारी घटाने को मंजूरी दी। बैंक की ओर से यह निर्णय व्यापार के विकास के लिए बैंक का पूँजी आधार मजबूत करने और वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार गैर-बैंकिंग गतिविधियों को कम करने हेतू कदम उठाने के लिए लिया गया है। उधर बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 393.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 390.60 रुपये के भाव पर खुल कर करीब 2 बजे के आस-पास 2.25 रुपये या 0.57% की मजबूती के साथ 395.25 रुपये पर चल रहा है। अभी तक के कारोबार में यह 401.40 रुपये के ऊपरी स्तर चढ़ा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख