शेयर मंथन में खोजें

ट्रम्प प्रशासन ने की महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के नये संयंत्र की प्रशंसा

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) द्वारा अमेरिका के डेट्रॉइट में शुरू किये नये उत्पादन संयंत्र की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के प्रशासन ने प्रशंसा की है।

23 करोड़ डॉलर की लागत से तैयार किये गये इस संयंत्र के संदर्भ में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए राज्य के कार्यवाहक उप-सहायक सचिव टॉम वाजदा (Tom Vajda) ने कहा कि यह भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापारिक साझेदारी की मिसाल है। महिंद्रा के इस संयंत्र से 250 नयी नौकरियाँ भी तैयार हुई है।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,429.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,425.05 रुपये पर खुला है। लाल रेखा के नीचे ऊतार-चढ़ाव के बीच करीब 10.55 बजे कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 0.17% की बढ़त के साथ 1,427.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख