शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले (Nestle) और गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने घटाये उत्पादों के दाम

प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों नेस्ले (Nestle) और गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने जीएसटी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए अपने-अपने कई उत्पादों के दाम कम कर दिये हैं।

हाल ही में जीएसटी परिषद द्वारा विभिन्न वस्तुओं पर कर दरों में कटौती के बाद केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने करीब 100 कंपनियों को इसका लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए पत्र लिखा थ। नेस्ले ने इस बात पर अमल करते हुए किट-कैट चॉकलेट, मैगी नूडल्स और नैस्कैफे कॉफी की कीमतों में कटौती की। वहीं गोदरेज कंज्यमूर हेयर कलर, एयर फ्रेशनर, लिक्विड डिटर्जेंट और डियोड्रेंट उत्पादों में 7-10% तक घटाये। उधर बीएसई में नेस्ले का शेयर लाल निशान में 7,616.85 रुपये पर खुलने के बाद करीब सवा 11 बजे 7,620.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं गोदरेज कंज्यूमर हरे निशान में 965.00 रुपये पर खुलने के बाद 0.67% की मजबूती के साथ 960.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख