शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) ने पेश की नयी दवा, शेयर चढ़ा

भारत की सबसे बड़ी बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी बायोकॉन (Biocon) ने एक नयी दवा पेश की है।

'क्राबेवा' नामक इस दवा का इस्तेमाल भारत में मेटास्टैटिक कोलोरेक्टल केंसर और फेफड़े, गुर्दा, गरदन, गर्भाशय तथा ब्रेन केंसर के मरीजों के इलाज में किया जाता है। क्राबेवा बायोकॉन के वैश्विक पोर्टफोलियो की ओर से भारत में लॉन्य किया गया दूसरा प्रमुख ऑन्कलॉजिक बायोसिमिलर उत्पाद है। इसके बाद बीएसई में बायोकॉन का शेयर 408.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 410.00 रुपये पर खुला और करीब पौने 11 बजे एक उछाल के साथ 419.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 8.30 रुपये या 2.03% की बढ़त के साथ 416.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख