शेयर मंथन में खोजें

थॉमस कुक (Thomas Cook) बेच रही है सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

आज थॉमस कुक (Thomas Cook) की सहायक कंपनी क्वेस कॉर्प (Quess Corp) के शेयर में 7% से अधिक की कमजोरी आयी है।

दरअसल थॉमस कुक ऑफर-फोर-सेल के जरिये 600 करोड़ रुपये में क्वेस कॉर्प की 5.42% हिस्सेदारी बेच रही है। यह इश्यू गैर-खुदरा के निवेशकों के लिए केवल आज और खुदरा निवेशकों के लिए कल बाजार बंद होने के समय तक खुला रहेगा। इश्यू में 10 रुपये मूल कीमत के शेयरों के लिए 800 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। इश्यू के बाद थॉमस कुक की क्वेस कॉर्प में हिस्सेदारी 81.52% से घट कर 75.38% रह जायेगी। इसके बाद बीएसई में थॉमस कुक का शेयर 229.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 233.50 रुपये और क्वेस कॉर्प का शेयर 913.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 847.00 रुपये पर खुला। करीब 11.50 बजे थॉमस कुक 1.61% की मजबूती के साथ 233.60 रुपये और क्वेस कॉर्प 7.26% कमजोरी के साथ 846.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख