शेयर मंथन में खोजें

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) को मिली डिबेंचर समिति की मंजूरी

आज कैपिटल फर्स्ट (Capital First) की डिबेंचर समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में 40 करोड़ रुपये के ग्रीन-शू ऑप्शन के साथ 40 करोड़ रुपये के ही गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी गयी। 03 मई 2024 को परिपक्व होने वाले डिबेंचरों को एनएसई के ऋण सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा। इसके बाद बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 704.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 707.00 रुपये पर खुला। मामूली उठापटक के साथ इसका रुख 12 बजे तक ऊपर की ओर रहा, मगर इसके बाद नीचे की ओर मुड़ गया है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 4.30 रुपये या 0.61% की मजबूती के साथ 708.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख