शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट (IL&FS Investment) ने खरीदी सहायक कंपनी की हिस्सेदारी

आईएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट (IL&FS Investment) ने जापान की ऑरिक्स कॉर्प से अपनी सहायक कंपनी आईएलऐंडएफएस एशियन इन्फ्रा की अतिरिक्त 49% हिस्सेदारी खरीद ली है।

इस सौदे के बाद आईएलऐंडएफएस एशियन इन्फ्रा, आईएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गयी है। इस खबर से आईएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट के शेयर भाव में 3% से अधिक की मजबूती आयी है। बीएसई में आईएलऐंडएफएस इन्वेस्टमेंट का शेयर 19.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 19.80 रुपये पर खुला। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 0.60 रुपये या 3.06% की मजबूती के साथ 20.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख