शेयर मंथन में खोजें

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) को भारतीय रेलवे से मिला ठेका

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) को भारतीय रेलवे से 111 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

अवंता ग्रुप की कंपनी को यह ठेका चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में इलेक्ट्रिक लोको की ड्राइव प्रणोदन प्रणाली के लिए प्राप्त हुआ। क्रॉम्पटन ग्रीव्स की ड्राइव प्रणोदन प्रणाली आईजीबीटी आधारित घर्षण परिवर्तक, टीसीएन आधारित वाहन नियंत्रण इकाई और ड्राइवर डिसप्ले इकाई से मिल कर बनी है, जिससे ट्रेन ऊर्जा खपत की बचत करते हुए बेहतर रफ्तार पर चलती है। इस खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर 243.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 243.05 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 249.80 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.50 रुपये या 2.67% की मजबूती के साथ 249.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख