शेयर मंथन में खोजें

सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) करेगी 1,500 करोड़ रुपये का निवेश

सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty) अपने वाणिज्यिक संपत्ति व्यापार का विस्तार करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

रियल्टी कंपनी वाणिज्यिक अचल संपत्ति की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए निवेश के जरिये नयी योजना बना रही है। मुम्बई स्थित सनटेक गोरेगाँव इलाके में अगले 3-4 वर्षों के दौरान लगभग 2.6 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में कार्यालय और रिटेल स्थान का निर्माण करेगी।
उधर बीएसई में सनटेक रिटल्टी का शेयर 393.00 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 390.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 1.30 रुपये या 0.33% की बढ़त के साथ 394.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख