शेयर मंथन में खोजें

वीडियोकॉन (Videocon) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

आज वीडियोकॉन (Videocon) का शेयर ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

दरअसल खबरों के अनुसार एनसीएलटी से दायरे से बाहर रहने के लिए वीडियोकॉन ने अपने लेनदार बैंकों के साथ मिल कर समाधान योजना बनायी है। खबर है कि कंपनी ने एक संकल्प योजना को अंतिम रूप दिया है, जिसमें ऋण से संबंधित काफी पुनर्रचना शामिल है, जिसे नवंबर के अंत तक कंपनी के उधारदाता स्वीकार कर सकते हैं। कंपनी पर दिसंबर 2015 की समाप्ति पर कुल 47,554 करोड़ रुपये का ऋण है। इसके लेनदारों में स्टेट बैंक प्रमुख है, जबकि इस सूची में पंजाब नेशनल बैंक, देना बैंक, सेंट्रल बैंक और आंध्रा बैंक भी शामिल हैं। बीएसई में वीडियोकॉन का शेयर 12.25 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज सीधे 12.85 रुपये के ऊपरी सर्किट के स्तर पर खुला। करीब 11 बजे भी यह 0.60 रुपये या 4.90% की बढ़त के साथ 12.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख