शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने दिखायी रिलायंस कम्युनिकेशंस के स्पेक्ट्रम खरीदने में रुचि

खबरों के अनुसार भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) के स्पेक्ट्रम और कुछ उपकरण खरीदने में रुचि दिखायी है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस के कर्जदाता इसकी संपत्तियों को बोली लगा कर बेचने की प्रक्रिया में है, ताकि 45,000 करोड़ रुपये के ऋण का कुछ हिस्सा वसूल कर सकें। खबर है कि एयरटेल का मुकाबला 850 मेगाहर्ट्ज़ (मेगाहर्ट्ज) बैंड स्पेक्ट्रम के लिए रिलायंस जियो से हो सकता है, जो कि 4जी सेवाओं के लिए बेहद कुशल है। उधर बीएसई में एयरटेल का शेयर 496.05 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 497.00 रुपये पर खुला और 502.20 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 12.10 बजे यह 2.25 रुपये या 0.45% की बढ़त के साथ 498.30 रुपये पर चल रहा है। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 0.74% की बढ़त के साथ 13.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख