शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मिलाया उबर (Uber) से हाथ

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने वैश्विक परिवहन प्रौद्योगिकी कंपनी उबर (Uber) के साथ करार किया है।

महिंद्रा ने भारत के कई शहरों में उबर प्लेटफोर्म पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए भागीदारी की है, जिसके अंतर्गत कंपनी दिल्ली तथा हैदराबाद में सेकड़ों इलेक्ट्रिक वाहन तैनात करेगी। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां साथ ही अन्य शहरों में इन वाहनों की तैनाती पर काम किया जायेगा। उधर बीएसई में महिंद्रा का शेयर 1,419.80 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,424.00 रुपये पर खुला और 1,439.75 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 1.40 बजे यह 14.20 रुपये या 1.00% की बढ़त के साथ 1,434.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख