शेयर मंथन में खोजें

इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelwiess Finacial) ने ऐसे प्राप्त किये 1,527.75 करोड़ रुपये

इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelwiess Finacial) ने 1,527.75 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी है।

कंपनी ने यह रकम क्यूआईपी के माध्यम से 1 रुपये प्रति वाले 5,45,62,488 इक्विटी शेयरों को 280 रुपये के भाव पर आवंटित करके हासिल की है। दिसंबर 2007 में आईपीओ के बाद से इडेलवाइज ने पहली बार इक्विटी शेयर आवंटित करके वित्त जुटाया है। बीएसई में इडेलवाइज फाइनेंशियल का शेयर 285.20 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 288.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 296.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में इडेलवाइज का शेयर 7.20 रुपये या 2.52% की मजबूती के साथ 292.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख