शेयर मंथन में खोजें

स्किपर (Skipper) का शेयर 52 हफ्तों का शिखर छूकर हुआ बंद

स्किपर (Skipper) को संयुक्त उद्यम की स्थापना के लिए अपने निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

स्किपर को ड्रिप इरिगेशन सॉल्युशन की सबसे बड़ी और विशेषीकृत उत्पादकों में से एक मेटजेरप्लस को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन के साथ साझा उद्यम बनाने की मंजूरी प्राप्त हुई। ड्रिप इरिगेशन सॉल्युशन व्यापार भारत में इस समय 5,000 करोड़ रुपये का है औ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्किपर को इस सेक्टर में काफी संभावनाएँ दिख रही हैं।
बीएसई में स्किपर का शेयर 253.85 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ सीधे 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर 277.00 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में स्किपर का शेयर 9.00 रुपये या 3.53% की मजबूती के साथ 262.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख