शेयर मंथन में खोजें

लगातार आठवें सत्र में चढ़ा एचएसआईएल (HSIL) का शेयर

एचएसआईएल (HSIL) का शेयर आज लगातार आठवें कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुआ।

आज कंपनी के शेयर में तेजी उपभोक्ता और बिल्डिंग व्यापार को अलग करने की घोषणा से आयी। एचएसआईएल अपने उपभोक्ता व्यापार को अलग करके नयी कंपनी 'सोमेनी होम इनोवेशंस' और बिल्डिंग व्यापार को अलग करके 'ब्रिलॉका' की स्थापना करेगी। बीएसई में एचएसआईएल का शेयर 496.15 रुपये के बंद भाव की तुलना में आज बढ़त के साथ 500.20 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में उछल कर 564.35 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में एचएसआईएल का शेयर 33.00 रुपये या 6.65% की मजबूती के साथ 529.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख