शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, जिंदल स्टेनलेस, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और ड्रेजिंग कॉर्प

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें सन फार्मा, जिंदल स्टेनलेस, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा और ड्रेजिंग कॉर्प शामिल हैं।

सन फार्मा: कंपनी ने डायबिटीज की दवा रॉयमेट (ओरल सोल्यूशन) को वापस मंगाया।
ड्रेजिंग कॉर्प - कंपनी के कर्मियों ने सरकार को हड़ताल का नोटिस दिया।
क्वेस कॉर्प - कंपनी ने ट्राइकोम स्मार्ट इन्फ्राप्रोजेक्ट्स में 51% इक्विटी हासिल करने के लिए निश्चित समझौता किया।
क्युपिड - कंपनी ने यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड से 1.3 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त किया।
जीपीटी इन्फ्रास्ट्रक्जेक्ट्स- सहायक कंपनी जोगबनी राजमार्ग को 3 सदस्यीय आर्ब्रिटल ट्रिब्यूनल द्वारा लगभग 62 करोड़ रुपये का मुआवजा दावा प्राप्त हुआ।
जिंदल स्टेनलेस - कंपनी उड़ीसा में औद्योगिक पार्क स्थापित करेगी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - महिंद्रा अपनी दक्षिण कोरियाई कंपनी के जरिये अमेरिकी कार बाजार की योजना बना रही है।
शपूरजी पलोनजी - कंपनी भारती डिफेंस के लिए बोली लगा सकती है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख