शेयर मंथन में खोजें

ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज (Autoline Industries) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

आज ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज (Autoline Industries) का शेयर 5% की मजबूती के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल इसकी सहायक कंपनी ऑटोलाइन इंडस्ट्रिलयल पार्क की प्रस्तावित विशेष टाउनशिप परियोजना को पर्यावरण संबंधित मंजूरी मिलने के कारण आयी है। प्रस्तावित परियोजना चाकण (पुणे) में स्थित है। बीएसई में ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज का शेयर 98.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सीधे ऊपरी सर्किट (103.15 रुपये) पर खुला। करीब पौने 10 बजे भी यह 4.90 रुपये या 4.99% की मजबूती के साथ 103.15 रुपये पर ही है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख