शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में भारी गिरावट

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 5% से अधिक कमजोरी है।

कंपनी के शेयर में कमजोरी गैर-मूलभूत व्यापार डीटीएच की बिकवाली के लिए किये गये सौदे के कारण आयी है। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने पैन्टल टेक्नोलॉजीज और वीकॉन मीडिया के साथ अपनी सहायक कंपनी और डीटीएच इकाई रिलायंस बिग टीवी की बिकवाली के लिए सौदा किया है। इस सौदे से रिलायंस बिग टीवी के 12 लाख उपभोक्ताओं को बिना रुके डीटीएच सेवा मिलती रहेगी। साथ ही कंपनी के करीब 500 कर्मियों की नौकरी भी जारी रहेगी। उधर बीएसई में रिलायंस कमयुनिकेशंस का शेयर 13.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 13.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 4.87% की कमजोरी के साथ 12.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख