शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) करेगी नवोत्पाद केंद्र की स्थापना

प्रमुख बहुराष्ट्रीय आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) अमेरिकी राज्य रोड आइलैंड में डिजाइन और नवोत्पाद केंद्र की स्थापना करेगी।

इन्फोसिस ने इसके लिए राज्य के साथ बहुवर्षीय समझौता किया है। इन्फोसिस अपने नये केंद्र के लिए अगले 5 सालों के दौरान राज्य में 500 अमेरिकी कर्मियों को काम पर भी रखेगी। इससे पहले इसी साल मई में इन्फोसिस ने अमेरिका में 10,000 अमेरिकी कर्मियों को नौकरी देने की बात कही थी। हालाँकि इस सकारात्मक खबर का इन्फोसिस के शेयर पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 997.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 996.90 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 8.60 रुपये या 0.86% की कमजोरी के साथ 988.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख