शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) बेच सकती है कुछ संपत्तियाँ

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) अगले वर्ष मार्च तक अपनी इलेक्ट्रिकल इकाई बेच सकती है।

इसके अलावा कंपनी द्वारा रोड असेट्स ट्रस्ट में भी कुछ हिस्सेदारी बेचने की संभावना है। लार्सन ऐंड टुब्रो आईटी कंपनियों को खरीदने के लिए यह कदम उठाने पर विचार कर रही है। पिछले सप्ताह खबर आयी थी कि श्नाइडर इलेक्ट्रिक लार्सन ऐंड टुब्रो की इलेक्ट्रिकल इकाई को 2 अरब डॉलर में खरीदने पर वार्ता कर रही है। दूसरी तरफ बीएसई में कंपनी का शेयर 1,222.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,230.00 रुपये पर खुलने के बाद कमजोर स्थिति में है। करीब 11.40 बजे यह 7.10 रुपये या 0.58% की कमजोरी के साथ 1,215.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख