शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) बढ़ायेगी प्रबंधकों का वेतन

विश्व की सबसे बड़ी कोयला खदान कंपनी कोल इंडिया (Coal India) जनवरी 2018 से अपने प्रबंधकों के वेतन में बढ़ोतरी करेगी।

खबरों के अनुसार कोल इंडिया इसके लिए 800 करोड़ रुपये का व्यय वहन करेगी। बोर्ड से मंजूरी प्राप्त यह निर्णय कंपनी ने अपने कर्मियों का वेतन बढ़ाने के एक महीने बाद लिया है। कंपनी को अपने कर्मियों को अगले 5 साल तक बढ़ा हुआ वेतन देने के लिए 560 करोड़ रुपये के खर्च का सामना करना होगा। कोल इंडिया के पास 3 लाख से अधिक कर्मी हैं, जिनमें से 18,000 प्रबंधक हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 271.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हरे निशान में 272.50 रुपये पर खुला और 276.30 रुपये के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 2.80 रुपये या 1.03% की मजबूती के साथ 274.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख