शेयर मंथन में खोजें

जीनस पावर (Genus Power) को मिला 453 करोड़ रुपये का ठेका

जीनस पावर (Genus Power) को 453 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका ऊर्जा दक्षता सेवा से हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 13.5 लाख स्मार्ट मीटरों की आपूर्ति के लिए मिला। ऊर्जा दक्षता सेवा ने अक्टूबर में 50 लाख ऐसे मीटरों का टेंडर निकाला था, जिसमें जीनस पावर एल2 बोलीकर्ता रही। इस ठेके से जीनस पावर के पास कुल 1,226 करोड़ रुपये के ठेके हो गये हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में जीनस पावर का शेयर 61.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 61.30 रुपये पर खुला और 67.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा, जो 68.00 रुपये के कंपनी के 52 सप्ताहों के ऊपरी स्तर से जरा ही कम है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.50 रुपये या 7.35% की मजबूती के साथ 65.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख