शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बावजूद उछला इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) का शेयर

सेंसेक्स में 291 अंकों की गिरावट के विपरीत इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial) का शेयर आज करीब 4% ऊपर चढ़ा है।

इडेलवाइज फाइनेंशियल ने अपनी 51% हिस्सेदारी वाली संयुक्त उद्यम कंपनी इडेलवाइज टोकियो लाइफ इंश्योरेंस में अपनी साझेदार टोकियो मरीन के साथ मिल कर 670 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसी खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
उधर बीएसई में इडेलवाइज फाइनेंशियल का शेयर 284.15 रुपये के मुकाबले 285.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 297.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 11.25 रुपये या 3.96% की मजबूती के साथ 295.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख