शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) करेगी उत्पादन इकाई की स्थापना

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक उत्पादन इकाई की स्थापना करेगी।

मल्लावल्ली इंडस्ट्रियल एस्टेट में 75 एकड़ पर फैली इकाई की क्षमता प्रति वर्ष 4,800 बसों की होगी, जिससे 5,000 लोगों को नौकरी भी मिलेगी। अशोक लेलैंड ने नयी इकाई के लिए जमीन आवंटित होने के 1 साल के भीतर उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य बनाया है।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 120.90 रुपये के मुकाबले 122.55 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा, क्योंकि खुलने के बाद अशोक लेलैंड का शेयर कमजोर ही हुआ। कारोबार के बीच में इसका निचला स्तर 117.20 रुपये रहा। अंतिम मिनटों में अशोक लेलैंड के शेयरों में 2.75 रुपये या 2.27% की कमजोरी के साथ 118.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख