शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बायोकॉन, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, कैडिला हेल्थकेयर, रिलायंल पावर और ऊषा मार्टिन

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें बायोकॉन, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल, कैडिला हेल्थकेयर, रिलायंल पावर और ऊषा मार्टिन शामिल हैं।

बायोकॉन - यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने ट्रैस्टुजुमैब के लिए बायोकॉन की विपणन प्राधिकरण आवेदन को मंजूर कर लिया।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल - महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का क्यूआईपी इश्यू लॉन्च हुआ, जिसमें शेयरों की कीमत 435-440 रुपये है।
कैडिला हेल्थकेयर - यूएरएफडीए ने जायडस को प्रीगैबेलिन कैप्सूल के लिए मंजूरी दी।
एचडीएफसी - कंपनी एचडीएफसी एएमसी में अपनी कुछ हिस्सेदारी आईपीओ के जरिये बेचेगी।
रिलायंस पावर - कंपनी ने बांग्लादेश में 750 मेगावाट का परियोजना के लिए करार किया।
ऊषा मार्टिन - केयर रेटिंग ने कंपनी की छोटी अवधि बैंक फेसिलिटी रेटिंग घटायी।
एलऐंडटी फूड्स - कंपनी यूरोप में अपने पैर जमाने के लिए 2 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना बना रही है।
इलाहाबाद बैंक - बैंक सॉम्पो इंश्योरेंस में 30% हिस्सेदारी बेचेगा। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख