शेयर मंथन में खोजें

यूएफओ मूवीज (UFO Moviez) के तिमाही मुनाफे में 46% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में यूएफओ मूवीज (UFO Moviez) के मुनाफे में 46% कमी आयी।

कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 19 करोड़ रुपये से घट कर 10.2 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी आमदनी 160 करोड़ रुपये से 13% घट कर 139 करोड़ रुपये, एबिटा 33% गिर कर 37 करोड़ रुपये और मार्जिन 34.7% के मुकाबले 26.6% रह गया। इसके बाद आज बीएसई में यूएफओ मूवीज का शेयर 486.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 485.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 9 बजे यह 18.25 रुपये या 3.75% की कमजोरी के साथ 468.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख