शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल बिक्री में 12% बढ़ोतरी

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की नवंबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 12% का इजाफा हुआ है।

कंपनी की बिक्री नवंबर 2016 में 2,24,971 इकाई की तुलना में 2017 के समान महीने में 2,51,965 इकाई रही। इनमें दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 2,19,088 इकाई से 11.1% अधिक 2,43,323 इकाई और निर्यात 32,829 इकाई से 43.8% बढ़ कर 47,207 इकाई रहा। इसके अलावा समान अवधि में टीवीएस मोटर के तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 5,883 से 45.7% अधिक 40,185 इकाई रही।
उधर शुक्रवार को बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 5.65 रुपये या 0.79% की बढ़ोतरी के साथ 724.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 747.00 रुपये और निचला स्तर 346.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख