शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की नवंबर बिक्री में शानदार बढ़ोतरी

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की नवंबर बिक्री में 51% की जबरदस्त बढ़त हुई है।

कंपनी ने नवंबर 2016 में 9,574 वाहनों के मुकाबले 2017 के इसी महीने में 14,460 वाहन बेचे। इनमें अशोक लेलैंड के मध्य-भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 6,928 इकाई की तुलना में 54% बढ़ कर 10,641 इकाई और हल्के वाहनों की बिक्री 2,646 इकाई से 44% बढ़त के साथ 3,819 इकाई रही।
उधर शुक्रवार को बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 2.05 रुपये या 1.74% की बढ़ोतरी के साथ 120.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 133.00 रुपये और निचला स्तर 74.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख