शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की नवंबर बिक्री में 26.13% की उछाल

नवंबर 2016 के मुकाबले 2017 की समान अवधि में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की कुल बिक्री में 26.13% की बढ़त दर्ज की गयी।

हीरो मोटोकॉर्प ने 4,79,856 वाहनों के मुकाबले इस साल नवंबर में 6,05,270 वाहन बेचे, जिनमें 5,25,224 मोटरसाइकिल और 80,046 स्कूटर शामिल हैं। खास बात यह रही कि कंपनी ने 2017 में मई से नवंबर तक लगातार 7 महीनों में 6 लाख से अधिक वाहन बेचे हैं। उधर शुक्रवार को बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 35.35 रुपये या 0.97% की कमजोरी के साथ 3,606.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 4,200.00 रुपये और निचला स्तर 2,957.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख