शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) करेगी राजस्थान में नया संयंत्र स्थापित

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) राजस्थान के पाली में एक नया संयंत्र स्थापित करेगी।

कंपनी के निदेशक समूह ने 1,850 करोड़ रुपये की लागत से प्रतिवर्ष 3.5 मिलियन टन क्षमता वाली नयी इकाई की स्थापना को मंजूरी दे दी, जिसके जून 2020 तक शुरू होने की संभावना है। यह संयंत्र पश्चिमी राजस्थान में कंपनी की मौजूदगी बढ़ायेगा, जहाँ इसकी उपस्थिति कम है।
आज बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4,154.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 4,198.00 रुपये पर खुला। करीब 2 बजे अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 70.80 रुपये या 1.70% की बढ़त के साथ 4,224.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

Comments 

Deeparam K choudhary
0 # Deeparam K choudhary 2018-08-12 19:00
:roll:
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख