शेयर मंथन में खोजें

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) ने किया दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित

कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश की घोषणा कर दी है।

कंपनी 4 रुपये प्रति शेयर की दर से लाभांश का भुगतान करेगी। 19 दिसंबर, 2017 को कंपनी सदस्यों के रजिस्टर पर जिन शेयरधारकों का नाम लिखा होगा, उन्हें 29 दिसंबर को भुगतान किया जायेगा। दूसरी तरफ बीएसई में कोलगेट पामोलिव का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 1,069.70 रुपये के स्तर पर खुला और सत्र के मध्य में 1,098.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कोलगेट पामोलिव के शेयरों में 12.70 रुपये या 1.19% की मजबूती के साथ 1,082.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख