शेयर मंथन में खोजें

गाँधी स्पेशल ट्यूब्स (Gandhi Special Tubes) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

आज स्टील ट्यूब निर्माता गाँधी स्पेशल ट्यूब्स (Gandhi Special Tubes) का शेयर 20% बढ़त के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँचा।

कंपनी के निदेशक समूह की बैठक 18 दिसंबर को होगी, जिसमें शेयरों की वापस खरीद पर चर्चा के साथ ही प्रबंध निदेशक और संयुक्त प्रबंध निदेशक की नियुक्ति और वेतन के भुगतान पर शेयरधारकों की मंजूरी ली जायेगी। प्रबंध निदेशक और संयुक्त प्रबंध निदेशक की नियुक्ति को निदेशक समूह ने 08 नवंबर को अपनी बैठक में मंजूरी दे दी थी।
आज सुबह बीएसई में गाँधी स्पेशल ट्यूब्स का शेयर 309.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की मजबूती के साथ 315.00 रुपये पर खुला और 371.25 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे गाँधी स्पेशल ट्यूब्स के शेयरों में 60.50 रुपये या 19.55% की मजबूती के साथ 369.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख