शेयर मंथन में खोजें

तेल और विमानन कंपनियों के शेयरों में आयी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भारतीय विमानन और तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट आयी है।

मंगलवार के कारोबार में तेल के दाम 2015 से ऊपरी स्तर पर हैं। जानकारों का मानना है कि 2019 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार पीएसयू कंपनियों को अब पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़ाने की अनुमति नहीं देगी और कच्चे तेल में वृद्धि का सारा बोझ इन्हीं कंपनियों को उठाना पड़ेगा। इसी कारण इनके शेयरों में कमजोरी है। करीब 12 बजे बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 2.36%, इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 1.70% और जेट एयरवेज का शेयर 2.14% की गिरावट दिखा रहा है। वहीं एचपीसीएल में 3%, भारत पेट्रोलियम में 1.98% और इंडियन ऑयल में 2.09% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख