शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) बनीं लद्दाख में 4जी सेवा पहुँचाने वाली पहली कंपनी

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) भारत की उत्तरी सीमा के लद्दाख (Laddakh) क्षेत्र में 4जी इंटरनेट (4G Internet) सेवा पहुँचाने वाली पहली कंपनी बन गयी है।

कारगिल, लेह और द्रास सहित लद्दाख के 130 कस्बों और गाँवों के उपभोक्ता हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का आनंद ले सकेंगे। हालाँकि वहाँ अत्याधुनिक तकनीक पहुँचाने के लिए एयरटेल की नेटवर्क टीम और साथियों को बेहद सख्त मौसम जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों के अलावा लद्दाख में पहुँचने वाले पर्यटक भी एयरटेल की 4जी सेवा का लुत्फ ले सकेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 532.50 रुपये पर खुला और 521.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 12 बजे यह 7.40 रुपये या 1.39% की कमजोरी के साथ 525.10 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख