शेयर मंथन में खोजें

अमारा राजा (Amara Raja) ने किया 700 करोड़ रुपये का निवेश, शेयर उछला

खबर है कि अमारा राजा (Amara Raja) ने 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

कंपनी ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में दोपहिया वाहनों की बैटरी के विनिर्माण की इकाई के लिए यह निवेश किया है। अमारा राजा ने इस इकाई के पहले चरण की शुरुआत भी कर दी है। पहले चरण में इसकी क्षमता 50 लाख बैटरी इकाइयों के उत्पादन की होगी, जबकि पूरी तरह संचालित होने पर इसकी कुल वार्षिक क्षमता 1.7 करोड़ इकाइयों की होगी। उधर इस खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। बीएसई में अमारा राजा का शेयर मंगलवार के 807.20 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 824.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे यह 31.60 रुपये या 3.91% की तेजी के साथ 838.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख