शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण पहुँचा एनडीटीवी (NDTV) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

टेलीविजन मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) का शेयर आज करीब 5% की उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

दरअसल मीडिया कंपनी ने लागत घटाने औऱ लाभ बढ़ाने की योजना के तहत मोबाइल पत्रकारिता की तरफ रुझान बढ़ाने के साथ ही अपने कर्मचारियों की संख्या 25% घटाने पर विचार करने का ऐलान किया है। कंपनी ने इस योजना का एक हिस्सा पिछली तिमाही में लागू किया गया था, जिसमें मोबाइल पत्रकारिता सहित नयी प्रौद्योगिकियों की ओर बहुत ही उल्लेखनीय कदम बढ़ाना शामिल है।
दूसरी तरफ बीएसई में एनडीटीवी का शेयर मंगलवार के 45.45 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 46.70 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे यह 2.25 रुपये या 4.95% की तेजी के साथ 47.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख