शेयर मंथन में खोजें

इडेलवाइज वेल्थ (Edelweiss Wealth) ने खरीदा रेलिगेयर (Religare) का प्रतिभूति व्यापार

इडेलवाइज ग्रुप की इडेलवाइज वेल्थ (Edelweiss Wealth) ने रेलिगेयर (Religare) का प्रतिभूति व्यापार खरीद लिया है।

इसमें कमोडिटी ब्रोकिंग और डिपॉजिटरी भागीदार सेवाएँ भी शामिल हैं। हालाँकि इस सौदे की अभी वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है। खरीद समझौते के तहत इडेलवाइज रेलिगेयर के प्रतिभूति व्यापार से जुड़े कर्मी, 10 लाख से अधिक क्लाइंट और 90 शाखाओं सहित 1,250 वितरण केंद्रों का अधिग्रहण करेगी।
उधर बीएसई में इडेलवाइज फाइनेंशियल का शेयर मंगलवार के 291.25 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 293.55 रुपये पर खुला और ऊपर की ओर 298.65 रुपये तक चढ़ा। करीब 12.25 बजे यह शेयर 6.10 रुपये या 2.09% की तेजी के साथ 297.35 रुपये पर चल रहा है। वहीं रेलिगेयर एंटरप्राइजेज का शेयर 3.45 रुपये या 4.95% की मजबूती के साथ 73.15 रुपये के ऊपरी सर्किट पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख