शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ऐसे जुटायेगा 24,000 करोड़ रुपये

आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

इस बैठक में बैंक के निदेशक समूह ने 24,000 करोड़ रुपये तक वित्त जुटाने की मंजूरी दी। एचडीएफसी बैंक इनमें से 8,500 करोड़ रुपये 2 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयर जारी करके, जबकि शेष धनराशि इक्विटी शेयर / परिवर्तनीय प्रतिभूति / क्यूआईपी / एडीआर / जीडीआर के माध्यम से प्राप्त करेगा।
उधर बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार के 1,885.15 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,901.00 रुपये पर खुला और ऊपर की ओर 1,905.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे यह शेयर 3.85 रुपये या 0.20% की वृद्धि के साथ 1,889.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख