शेयर मंथन में खोजें

भारती एय़रटेल (Bharti Airtel) ने किया नयी योजना का ऐलान

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एय़रटेल (Bharti Airtel) ने एक नयी योजना का ऐलान किया है।

यह एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र (टीटीएम) के बीच व्यवस्था की योजना है। यह योजना एयरटेल के टीटीएम के कंज्यूमर वायरलेस व्यापार को खऱीदने के करार का हिस्सा है, जिसमें टीटीएम के शेयरधारकों को कंपनी के 2,014 शेयरों के बदले एयरटेल का 1 शेयर मिलेगा। टीटीएम ने 14,305 करोड़ रुपये के कर्ज के दबाव में अक्टूबर में एयरटेल के साथ अपने कंज्यूमर मोबाइल व्यापार को बेचने के लिए करार किया था।
उधर बीएसई में भारती एय़रटेल का शेयर मंगलवार के 536.40 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 539.00 रुपये पर खुला। मगर सत्र के दौरान यह 531.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 1.35 बजे एयरटेल के शेयरों में 2.10 रुपये या 0.39% की गिरावट के साथ 534.30 रुपये पर लेन-देन चल रही है। वहीं टीटीएम 0.21 रुपये या 2.95% की कमजोरी के साथ 6.90 रुपये पर के भाव पर है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख