शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) की सहायक कंपनी ने किया समझौता

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) की सिंगापुर में स्थित सहायक कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा एशिया ने हिस्सेदारी खऱीदने के लिए समझौता किया है।

स्ट्राइड्स फार्मा ने यह करार दक्षिण अफ्रीका की ट्रिनिटी के साथ इसकी 55% हिस्सेदारी नकद 27.5 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए किया है। इससे स्ट्राइड्स की दक्षिण अफ्रीका में स्थिति मजबूत होगी, जहाँ उत्पाद दस्तावेज को मंजूरी मिलने में 5 साल से अधिक का समय लगता है।
उधर बीएसई में स्ट्राइड्स शासुन का शेयर मंगलवार के 795.25 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 800.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान यह 825.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक उछला, करीब 2 बजे स्ट्राइड्स शासुन के शेयरों में 21.25 रुपये या 2.67% की मजबूती के साथ 816.50 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख