शेयर मंथन में खोजें

नये शुल्क से बढ़ेगी कोल इंडिया (Coal India) की आमदनी

सरकारी खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने कोयले की प्रत्येक खेप पर 50 रुपये प्रति टन बतौर निकासी सुविधा शुल्क शुरू किया है।

कंपनी ने इससे अपनी कुल वार्षिक आमदनी में 2,500 करोड़ रुपये और चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि में 800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी का अनुमान लगाया है। उधर इस खबर से कोल इंडिया का शेयर भी मजबूत हुआ है।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर मंगलवार के 267.60 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 272.45 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 268.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 3 बजे कोल इंडिया के शेयरों में 2.60 रुपये या 0.97% की मजबूती के साथ 270.20 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख