शेयर मंथन में खोजें

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) को हुआ 8,194.67 करोड़ रुपये का घाटा

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 8,194.67 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसकी तुलना में पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी 452.82 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इसके घाटे में बेतहाशा वृद्धि कंज्यूमर मोबाइल व्यापार की बिक्री के कारण आयी है। इस दौरान टाटा टेलीसर्विसेज की कुल आमदनी भी 727.54 करोड़ रुपये से 29% घट कर 516.52 करोड़ रुपये रह गयी। बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज का शेयर मंगलवार के 7.11 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 7.12 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 7.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक गया। करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयरों में 0.06 रुपये या 0.84% की गिरावट के साथ 7.05 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख