शेयर मंथन में खोजें

इस कारण उछला मैक्स इंडिया (Max India) का शेयर

आज मैक्स इंडिया (Max India) का शेयर 5.50% से अधिक ऊपर चढ़ा।

कंपनी के शेयर में मजबूती मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट द्वारा मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग का दोबारा संचालन शुरू करने के कारण आयी। मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट, मैक्स इंडिया और लाइफ हेल्थकेयर (दक्षिण अफ्रीका) की 50-50% हिस्सेदारी वाली संयुक्त उद्यम कंपनी है। दिल्ली सरकार द्वारा मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग का लाइसेंस रद्द किये जाने के फैसले पर कंपनी की गुहार पर अपीलीय प्राधिकरण ने स्टे लगा दिया है।
बीएसई में मैक्स इंडिया का शेयर मंगलवार के 123.10 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 128.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 131.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3.25 बजे कंपनी के शेयरों में 6.90 रुपये या 5.61% की मजबूती के साथ 130.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख