शेयर मंथन में खोजें

आर्चीज (Archies) का शेयर 10% बढ़त के साथ ऊपरी सर्किट में हुआ बंद

आज आर्चीज (Archies) का शेयर करीब 10% की उछाल के साथ ऊपरी सर्किट में बंद हुआ।

कंपनी के शेयर में मजबूती प्रख्यात संस्थागत निवेशक राहुल दोषी द्वारा इसके 2,06,110 इक्विटी शेयर (0.6% हिस्सेदारी) खरीदने के कारण आयी है। राहुल ने आर्चीज के ये शेयर एनएसई में 46.64 रुपये प्रति के भाव पर खरीदे हैं।
बीएसई में आर्चीज का शेयर मंगलवार के 45.70 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 45.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 50.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.55 रुपये या 9.96% की मजबूती के साथ 50.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख